15 जुलाई 2014 - 18:49
ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच परमाणु बातचीत अच्छी रही है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि विभिन्न पक्षों के साथ वार्ता अच्छी रही।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि विभिन्न पक्षों के साथ वार्ता अच्छी रही।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अपने अमरीकी समकक्ष के साथ विचार-विमर्श अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के स्तर पर अधिक गंभीर वार्ता की आवश्यकता है। जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि तेहरान का प्रयास, अतार्किक आधार पर उत्पन्न की जाने वाली बाधाओं को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि जेनेवा में वार्ता के दौरान जिस बात पर सहमति बनी है उसे हासिल किया जाए।
इस बीच अमरीका के विदेशमंत्री ने कहा है कि अपने ईरानी समकक्ष के साथ वार्ता के बाद वे वापस वाशिंग्टन जाना चाहते हैं ताकि अगले चरणों के बारे में राष्ट्रपति बराक ओबामा से विचार-विमर्श किया जाए। जॉन केरी ने मंगलवार को वियना में कहा कि जवाद ज़रीफ़ के साथ हुई वार्ता से वे कांग्रेस को भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वाशिंग्टन अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा।
जान केरी ने कहा कि ईरान के साथ किसी सहमति तक पहुंचने के मार्ग मौजूद हैं। अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा कि मूल विषयों पर हालांकि मतभेद पाए जाते हैं किंतु इसके बावजूद वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके निकट जो लक्ष्य हैं वे ऐसे नहीं है जिन्हें प्राप्त न किया जा सके। जॉन केरी ने कहा कि जनेवा सहमति के प्रति सारे सदस्य कटिबद्ध रहे हैं लेकिन फिर भी करने के लिए अभी भी बहुत से कार्य शेष बचे हैं।
जॉन केरी ने कहा कि अमरीका, इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के फ़्त्वे को बहुत गंभीरता से लेता है।